प्रमुख संवाददाता, अगस्त 25 -- आंध्र प्रदेश में व्यापारी की हत्या और उसके परिवार के तीन लोगों की मौत के जिम्मेदार शूटिंग कोच शेख सादिक खान को आंध्र प्रदेश और मेरठ पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बी-वारंट पर आंध्रा पुलिस अपने साथ लेकर गई है। आंध्र प्रदेश में काकीनाडा में नैनसी स्ट्रीट निवासी जगदीश्वर रेड्डी व्यापारी थे। इनकी 2 जुलाई 2026 को मौत हो गई थी। 16 अगस्त को जगदीश्वर की पत्नी सौजन्या ने बेटे कार्तिकेय, पिता नुकाराजू और मां मीना के साथ गोदावरी नदी में छलांग लगा दी थी। कार्तिकेय को मछुआरों ने बचा लिया, बाकी तीनों की मृत्यु हो गई।आरोप सादिक शूटिंग कोच है जगदीश्वर रेड्डी के पिता ने कार्तिकेय से बातचीत की तो पता चला कार्तिकेय का शूटिंग कोच शेख सादिक खान निवासी रामकृष्ण राव पेट काकीनाडा आंध्र प्रदेश परिवार क...