अयोध्या, मई 22 -- अयोध्या। आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम के आसपास के वैदिक आचार्यों का दल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचा। इन आचार्यों ने परिक्रमा मार्ग स्थित एक धर्मशाला में अनुष्ठान शुरू किया और फिर सायंकाल रामलला का दर्शन पूजन किया। इन्हीं के माध्यम से काकीनाडा से कथक कलाकारों का दल भी यहां पहुंचा है। बताया गया कि इन कलाकारों के द्वारा शनिवार को राम मंदिर में आराध्य के समक्ष कला को समर्पित किया जाएगा। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...