मधुबनी, मार्च 21 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। तेज आंधी और बारिश ने झंझारपुर अनुमंडल में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। शुक्रवार रात से ही शहर से लेकर गांव तक अंधेरा पसरा रहा, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली तारों पर गिर गईं, जिससे तार टूट गए और कई जगहों पर बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। नगर परिषद क्षेत्र के पंचायत मंदिर के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से तार समेत पोल धराशायी हो गया। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी कई जगहों पर टहनियां तारों में फंसने से आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने से लोगों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी। घरों में अंधेरा छाया रहा, वहीं पेयजल और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। लोगों के मोबाइल डिस्चार्ज हो गया। लोग अपने इनवर्टर में, तो कभी जन...