समस्तीपुर, मई 8 -- समस्तीपुर। जिले में शुक्रवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा, गरज एवं मूसलाधार बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत दिलाई, लेकिन कई इलाकों में जलजमाव, पेड़ों की डालियां टूटने और शादी-विवाह के आयोजनों में अव्यवस्था के कारण लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। जिले के शाहपुर पटोरी, मोहिउद्दीननगर, सरायरंजन, पूसा, कल्याणपुर, ताजपुर, उजियारपुर, चकमेहसी, वारिसनगर, रोसड़ा, विभूतिपुर, दलसिंहसराय, हसनपुर सहित अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई। कई जगहों पर आंधी जैसी स्थिति बनी रही। मोहिउद्दीननगर में बारिश के दौरान ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि ओले छोटे आकार के होने के कारण किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर पड़ीं, जिससे कुछ देर के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.