गाजीपुर, जून 1 -- गाजीपुर। सोमवार शाम आई तेज आंधी ने दुबिहा और करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया। आंधी के कारण करीब 60 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे लगभग 30 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। कई स्थानों पर पेड़ और तार टूटकर गिर गए, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी और पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी है, लेकिन व्यापक नुकसान के कारण आपूर्ति बहाल करने में समय लग सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...