मैनपुरी, मई 29 -- मैनपुरी/किशनी। क्षेत्र में गुरुवार की रात आए भीषण आंधी-तूफान ने बिजली विभाग को नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। मैनपुरी और किशनी क्षेत्र में लगभग 40 से अधिक पोल धराशायी हो गए। कई स्थानों पर बिजली के तार भी टूट गए। कुल मिलाकर विभाग को लगभग 1.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली टीमें रात में ही व्यवस्था सही करने में जुट गई थी। पोल टूटने से हाईवोल्टेज तार भी खेतों में गिर गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। किशनी क्षेत्र के नगला दिनू में परतापुर फीडर की ग्रामीण विद्युत लाइन के सात बिजली पोल ताश के पत्तों की तरह ढह गए। इस हादसे के बाद से परतापुर फीडर से जुड़े करीब एक दर्जन गांवों की बत्ती पूरी तरह गुल हो गई है। वहीं शमशेरगंज, अरसारा क्षेत्...