गाजीपुर, जून 13 -- गाजीपुर। दोपहर बाद आई आंधी और बारिश के कारण शहर की बिजली व्यस्था बेपटरी कर दिया। तेज हवा से 11केवी और अंधऊ के पास 33 केवी मेन लाइन में ब्रेकडाउन हो गया, जिससे शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बड़ीबाग, छावनी लाइन, कचहरी, लंका, सकलेनाबाद, रौजा, महुआबाग, मिश्रबाजार सहित अन्य क्षेत्रों में दोपहर करीब दो बजे से बिजली गुल हो गई। बारिश के बाद निकली धूप से उमस और अधिक बढ़ गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न आने के कारण घरों में पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई और जनजीवन प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती से लोगों की बढ़ी परेशानी विद्युत विभाग की टीम लाइन को ठीक करने में जुटी रही, लेकिन शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। क्षेत्र में बिजली संकट से लोग परेशान दिखे। एसडीओ मुन्...