सराईकेला, मई 25 -- राजनगर। प्रखंड क्षेत्र के गम्हारिया पंचायत अंतर्गत पांडुगिती गांव में बीते दिनों आई तेज आंधी ने तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में कई परिवार को नुकसान हुआ है। सबसे गंभीर हादसा ग्रामीण सुराय हांसदा के घर पर हुआ जहां एक विशाल इमली पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने की इस दुर्घटना में सुराय हांसदा की बेटी जामुना हांसदा मलबे की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वर्तमान में घायल जामुना हांसदा का इलाज सदर अस्पताल चाईबासा में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- तेज आंधी व मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई आंधी से हुई क्षति का आकलन करने और पीड़ितों को ढांढ़स बंधाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का प्रतिन...