गंगापार, अप्रैल 8 -- मंगलवार की रात आठ बजे के लगभग आंधी के साथ सिरसा गंगाघाट का पांटून पुल टूट गया। पांटून पुल टूट जाने की जानकारी जैसे ही कर्मचारियों ने ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों को दी, हड़कंप मच गया। ठेकेदार व जेई रातों-रात सिरसा गंगाघाट पहुंच पुल टूटने की जानकारी करने में जुट गए। यात्रियों को आवागमन में दिक्कतें न हों, इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकरियों के निर्देश पर संबधित ठेकेदार ने दो दर्जन श्रमिकों को पांटून पुल को ठीक करने के लिए लगा रखा है। पुल पर आवागमन गुरुवार को शाम तक होने की उम्मीद है। ठेकेदार अभि निषाद ने बताया कि मंगलवार की रात आठ बजे के लगभग भीषण तूफान था, जिससे पांटून पुल में बंधी रसी टूट गई। रस्सी टूट जाने से पीपे के पुल का एक हिस्सा गंगाघाट से बीस मीटर तक टेढ़ा हो गया। इस पर लगाए गए स्लीपर व चकर्ड प्लेट पान...