चक्रधरपुर, मई 11 -- आनंदपुर, सवदादाता। मनोहरपुर-आनंदपुर क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही आंधी और बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शनिवार देर शाम हुई तेज बारिश और आंधी के कारण मनोहरपुर एवं आनंदपुर प्रखंड के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई। जानकारी के अनुसार सारंडा क्षेत्र के दीघा से तिरीलपोसी तक करीब सात बिजली खंभे टूटकर गिर गए, जिससे इलाके के कई गांव अंधेरे में डूब गए हैं। शनिवार शाम से ही बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रविवार सुबह से बिजली विभाग की टीम क्षतिग्रस्त बिजली लाइन और खंभों की मरम्मत कार्य में जुट गई है। विभाग द्वारा जल्द से जल्द बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार खराब मौसम के कारण मरम्मत कार्य में भी परेशानी आ रही है। ग्रामीणों...