आंधी से शहर से देहात तक कई घंटे गुल रही बिजली
हाथरस, जून 16 -- हाथरस सोमवार की शाम को आई आंधी के दौरान शहर से देहात तक बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोगों को खासी मुशिकलों का सामना करना पड़ा। बिना बिजली के कामकाज प्रभावित हुआ। शहर, देहात, कस्बा में कभी दिन में तो कभी रात में कई कई घंटे बिजली गुल हो रही है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। आए दिन आंधी बारिश दस्तक दे रही है। इसकारण कई कई घंटे बिजली गुल हो रही है। सोमवार की शाम को चार बजे के करीब आई आंधी के दौरान शहर के गिजरौली, नवीपुर, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम आदि सबस्टेशनों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इसके अलावा देहात के चंदपा, मुरसान, नगला रति, महौ, सलेमपुर आदि सबस्टेशनों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.