बदायूं, अप्रैल 5 -- जनपद में शनिवार रात अचानक आए मौसम के बदलाव और भीषण आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के चलते एमएफ हाईवे पर नदवारी के पास सड़क किनारे खड़े भारी-भरकम पेड़ टूटकर बीच सड़क पर गिर गए। पेड़ों के धराशायी होने से हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क पर एक के बाद एक कई पेड़ लाइन से गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान रोडवेज बसें, भारी ट्रक और निजी वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे, यात्रियों ने कड़ी मशक्कत करके पेड़ों को एक तरफ हटाया। जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ। गनीमत यह रही कि पेड़ गिरते समय कोई वाहन उनकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.