बगहा, मई 2 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। थाना परिसर में तेज आंधी और बारिश के कारण बड़ा नुकसान हुआ है।शुक्रवार को आए तेज आंधी तूफान व बारिश के दौरान पेड़ की भारी टहनी शेडनुमा महिला हेल्प डेस्क भवन पर गिर गई।जिससे भवन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।थाना भवन के अभाव में फिलहाल इसी अस्थायी शेड में महिला हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा था। तेज हवा व बारिश के कारण टहनी गिरने से संरचना को काफी नुकसान पहुंचा है।जिससे कार्य प्रभावित हुआ है। स्थानीय स्तर पर यह भी समस्या बनी हुई है कि थाना परिसर में स्थायी भवन नहीं होने के कारण थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी बाहर किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं।गौरतलब यह भी पढ़ें- नवनिर्मित मॉडल थाना को एसएसपी ने किया निरीक्षण है कि एसएसपी डाक्टर शौर्य सुमन ने जनवरी महीने में थाना का निरीक्षण करते हुए जल्द भवन उपलब...