कटिहार, मई 15 -- आजमनगर। एक संवाददाता हाल के दिनों में आई आंधी व बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र में मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों को लागत पूंजी भी निकलना मुश्किल हो गया है। फसल बर्बाद होने से किसानों में निराशा है। बेमौसम वर्षा तथा आंधी तूफान से केवल मक्के की फसल ही नहीं बल्कि गेहूं, जुट, आम,लीची आदि फल व फसल को नुकसान पहुंचा है। हालांकि मखाना की फसल के लिए बारिश फायदेमंद साबित हो रहा है। मखाना की फसल में सिंचाई करनी पड़ती थी। लगातार हो रहे वर्षा से सिंचाई के लिए होने वाले डीजल अथवा बिजली की खपत पर खर्च की बचत हो रही है। यह भी पढ़ें- आंधी तूफान से मक्के की फसल बर्बाद प्रखंड क्षेत्र के किसानों में पृथ्वीराज सिंह, निशांत कुमार सिंह,बसंत सिंह, अशरफुल हक,मीर राजा आदि सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि लगातार हो रहे भारी वर्षा तथा आंधी...