गंगापार, मई 14 -- बुधवार को आई आंधी व पानी से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो गई। ग्राम सभा झालियाही कहली में राम प्रवेश पुत्र कड़ेदीन का घर गिरने के कारण उसमें दब गये जिससे गंभीर रूप से घायल सौरभ कुमार गौतम पुत्र अर्जुन प्रसाद पूर्व प्रधान गमरहटा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरिया में भर्ती कराया जिनकी हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कड़ेदीन हालत गंभीर बनी हुई है। बहरिया के धामौर गांव निवासी मुन्ना लाल गौतम के घर पर महुआ का पेड़ गिरा जिसमें घर की छत फट गई और 2 बकरी दब कर मर गई और मुन्ना लाल की पत्नी घायल हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी का कहर, बिजली पानी को तरसे लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...