झांसी, अप्रैल 8 -- झांसी,। पल-पल बिगड़ रहा मौसम मुसीबत बन गई है। मंगलवार की देर शाम टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बगरौनी में एक पुराना पेड़ तेज आंधी की वजह से भर-भराकर कर गिर गया। इसकी चपेट में तीन मकान आ गए। जिसमें दो महिलाएं फंस गई। पुलिस ने करीब दो-तीन घंटे के कड़े रेक्स्यू के बाद उन्हें बाहर निकाला। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। गांव बगरौनी निवासी राजा पटेल के घर के पास लगा एक पुराना नीम का पेड़ लगा था। बीती देर शाम अचानक तेज आंधी चली। तभी पुराना पेड़ भर-भराकर कर गिर गया। इसकी चपेट में जयप्रकाश, शिवम और विष्णु के घर आ गए। जिससे वहां लोगों में चीख-पुकार मच गई। वह बाहर की तरफ भागे। इसी बीच घरों में मौजूद दो महिलाएं नहीं निकल पाई और फंस गईं। लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन, पेड़ की डालियां ऐसे टूटकर गिरी कि मदद नहीं पहुंच सकी।...