संवाददाता, अप्रैल 5 -- सीतापुर जिले के दरपुर के सरैया चलकापुर में शनिवार देर शाम खाना बनाते समय निकली चिंगारी से छप्पर के घर में आग लग गई। आग लगी ही थी कि तभी आंधी आ गई। जिससे आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों के बीच मां- बेटी और पोती फंस गई। चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया पर आग बेकाबू हो गई। देखते ही देखते आग ने 15 और घरों को अपनी चपेट में ले लिया।अस्पताल में मां- बेटी की मौत इस बीच शुरू हुई बारिश से किसी तरह आग बुझ गई। ग्रामीणों ने तीनों को किसी तरह बाहर निकालकर सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर विधायक आशा मौर्य, एसडीएम महमूदाबाद बालकृष्ण व राजस्व टीम मौके पर पहुंचे। अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव सहायता किए जाने का आश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.