आंधी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 35 से अधिक खंभे टूटे
गंगापार, मई 29 -- गुरुवार आधी रात आए तेज आंधी-तूफान ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। शंकरगढ़ नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अंधेरा छाया रहा। तेज हवाओं के चलते बिजली के दर्जनों खंभे टूट गए तथा कई ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शंकरगढ़ विद्युत उपकेंद्र के जेई अनिल कुमार ने बताया कि शंकरगढ़ उपकेंद्र के आमगोदर, जूही, शंकरगढ़ नई एवं पुरानी फीडरों में लगभग 35 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं।इसके अलावा कई ट्रांसफार्मर भी खराब हो गए हैं। शंकरगढ़ नई, पुरानी, लखनपुर, जनवा, आमगोदरा, बघला, कंचनपुर, हरखोरिया एवं नौढिया, कल्याणपुर, जूही समेत कई गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। बारा खास एवं शंकरगढ़ नगर क्षेत्र की बिजली शुक्रवार दोपहर बहाल कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 24 से 30 घंटे तक का समय लग सकता है।बिजली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.