खगडि़या, जून 9 -- गोगरी । एक संवाददाता मंगलवार की शाम को आई तेज आंधी से कई जगहों पर पेड़ की डाली बिजली के तार पर गिरने से घंटों बिजली सप्लाई बाधित रही। गोगरी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता विपीन कुमार विजेता ने बताया कि अचानक आई तेज आंधी ने कई जगहों पर बिजली का तार पोल को गिरा दिया। जिससे बिजली सफ्लाई करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वही जेई ज्ञाननेंद्र कुमार सिंह एवं सभी मानव बलों के साथ जेसीबी के सहयोग से तार पोल पर गिरे पेड़ को काट कर हटाया जा रहा है। जहां तक क्लियर हो गया उन इलाकों में बिजली सप्लाई चालू किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आंधी से बिजली के पोलों को भारी नुकसान विद्युत विभाग लगातार तार पर गिरे पेड़ को काट कर हटा रहे है। कॉमर्शियल इलाकों में बिजली सप्लाई की जा रही है। उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है...