आंधी से बिजली के पोलों को भारी नुकसान
मोतिहारी, जून 9 -- घोड़ासहन। मंगलवार को घोड़ासहन व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आयी आंधी से आम, केला की फसल के अतिरिक्त बिजली को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कच्चे आम टूट कर गिर गये । घोड़ासहन -झरोखर रोड पर व घोड़ासहन -महुआही सड़क के किनारे लगे पेड़ के टूट कर बिजली तार पर गिरने से आधा दर्जन से अधिक पोल ध्वस्त हो गये। इसके कारण बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है। सहायक अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि आंधी से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। बिजली की आपूर्ति शीघ्र शुरू करने के लिए विभाग की कई टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय हैं। यह भी पढ़ें- आंधी से बिजली के पोलों को भारी नुकसान जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश का कहर, कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.