गया, अप्रैल 30 -- गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में आई तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। नरियाही गांव में तेज हवा के कारण बिजली का पोल समेत ट्रांसफॉर्मर गिर गया, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। गांव के पप्पू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है। लेकिन, अब तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर इस गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है।तेज आंधी का असर शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ा है। मिडिल स्कूल पिपराही में लगी पानी की टंकी गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे स्कूल में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग की है, ताकि बिजली और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.