आंधी से बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर हुआ बड़ा नुकसान, जिलेभर में टूटे 102 पोल
एटा, जून 12 -- जिले में हर दिन आ रही आंधी-बारिश के कारण विद्युत निगम को बड़े पैमाने पर नुकसान होने के साथ देहात क्षेत्रों की बिजली बाधित हो रही है। शुक्रवार की सुबह आई तेज आंधी और बारिश के कारण विभिन्न ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में 102 से अधिक बिजली के पोल धराशायी हो गए, जिससे सबंधित क्षेत्रों के छह दर्जन से अधिक गांव की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। विद्युत वितरण निगम से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश के कारण धुमरी क्षेत्र में सबसे अधिक 35 बिजली के पोल टूटकर जमीन पर आ गिरे। इसी प्रकार पिलुआ क्षेत्र में तेज आंधी के कारण 25 पोल क्षतिग्रस्त हुए। जैथरा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 22 खंभे उखड़ गए। निधौलीकला क्षेत्र में 20 पोल टूट गए। पेड़ों की डालियां गिरने और पोल टूटने के कारण इन चारों क्षेत्रों से जुड़े 72 से अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.