मऊ, अप्रैल 5 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में रविवार को परे दिन मौसम साफ रहा, जबकि शनिवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। रात करीब 10.30 बजे लगभग 18 किमी के रफ्तार से आंधी शुरू हो गई और शहर समेत पूरे जनपद में तेज गरज-चमक के साथ बिजली कड़कती रही, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अप्रैल माह की शुरुआत में किसान खेतों में खड़ी फसल की कटाई में जुटे हैं। लेकिन बार-बार मौसम खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अभी तक खेतों में चना, सरसों के साथ गेहूं की फसल खड़ी है। शनिवार देर लगभग 10.30 बजे लगभग 18 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से आंधी चलने लगीं। साथ ही तेज गरज-चमक के साथ बिजली कड़कती रही। तेज हवा और आंधी के कारण शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.