किशनगंज, अप्रैल 27 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता बीती रात अचानक मौसम बदलने और तेज आंधी के साथ बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। जानकारी के अनुसार दर्जनों टिननुमा आवासीय घर एवं परिसर का उपरी टिननुमा शेड आंधी में उड़ गये। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गये। बिजली पोल पर पेड़ गिरने से बहादुरगंज में करीब 20 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत आपूर्ति सेवा दोबारा स्थापित करने में बिजली विभाग के कर्मियों को भारी मशक्कत करना पड़ा। वहीं रविवार को भी मौसम खराब रहने एवं आसमान में घना बादल छाये रहने से दिन में कुछ पल के लिए अंधियारा कायम हो गया। वाहनों का हैड लाइट दिन में भी जलाने की नौबत आ गई। यह भी पढ़ें- आधी रात की आंधी ने मचाई तबाही, पेड़ उखड़े, फसलें बर्बाद, बिजली रही ठप क्षेत्र में मक्का किसानों को भी तेज आंधी और बारिश के कारण कहीं आंशिक और कहीं ...