मधुबनी, अप्रैल 30 -- सुरेश कुमार झा घोघरडीहा,निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र नौवाबाखर पंचायत के वार्ड नंबर चार धावघट गांव में बुधवार की देर रात आई तेज आंधी एवं बारिश ने एक परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ी। अचानक आई तेज हवा के कारण एक पुराना बरगद का पेड़ टूट कर पास स्थित फुस के घर पर गिर गया जिससे घर के अंदर मौजूद एक महिला दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल जेसीबी मंगाकर महिला को निकाला, पेड़ बड़ा होने के कारण दबे हुए महिला को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ा। यह भी पढ़ें- बिहार में आंधी-बारिश से हाहाकार, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत; अंधेरे में कई शहर-गांव नौवा बाखर पंचायत के वार्ड नंबर चार ...