आंधी से प्रभावित हुई आम की फसल, बागवान परेशान
मेरठ, मई 14 -- बुधवार सुबह आई आंधी और बारिश से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। शाहजहांपुर-किठौर फल पट्टी क्षेत्र के बागवानों को आम टूटने से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जिला उद्यान विभाग ने आंधी से आम को हुए नुकसान का आंकलन कराने की बात कही है। जनपद में आंधी का ज्यादा असर मवाना, दौराला, किठौर, परीक्षितगढ़, रोहटा, सरधना और खरखौदा आदि क्षेत्र में ज्यादा देखने को मिला है। आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। अभी आम पकने की प्रक्रिया में नहीं पहुंचा है। आम में जाली पड़ रही और उसमें गुठली तैयार हो रही है। किठौर के बागवान शोएब, दानिश और नौशाद आदि ने बताया कि अभी आम पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- आम फसल को आंधी से भारी नुकसान, पेड़ों के नीचे लगे ढेर सुबह आई आंधी से आम टूटकर जमीन पर बिछ गया। वहीं, उद्यान निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.