आगरा, मई 29 -- फतेहपुरसीकरी क्षेत्र के गांव डाबर में गुरुवार रात आई तेज आंधी के चलते शीशम के पेड़ पर बैठा राष्ट्रीय पक्षी मोर डाली टूटने से उसमें फंस कर घायल हो गया। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया। जैसे ही ग्रामीणों ने पेड़ के ऊपर चढ़कर टहनी को हटाया तो घायल हुआ मोर नीचे आकर गिर गया। उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...