मुरादाबाद, मई 14 -- बुधवार- गुरुवार की रात के चक्रवात ने बागवानी को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के चलते सैकड़ो की संख्या में आम के पेड़ टूट गए हैं।जबकि, फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। जिले भर में 5763 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर बागवानी की गई है, जिसमें सर्वाधिक 3205 हेक्टर आम का क्षेत्रफल है। जबकि, अमरुद 1302 हेक्टेयर है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि डीलारी और कांठ क्षेत्र में आम के बागों में भारी क्षति पहुंची है। छोटे- छोटे आम आंधी में टूट कर भारी मात्रा में बिखर गए है। जिला उद्यान अधिकारी एके राणा का कहना है जनपद में आंधी से नुकसान की रिपोर्ट जुटाई जा रही है। यह भी पढ़ें- आंधी ने आम की फसल को पहुंचाया नुकसान यह भी पढ़ें- आंधी से प्रभावित हुई आम की फसल, बागवान परेशान यह भी पढ़ें- आम फसल को आंधी से भारी नुकसान, पेड़ों के नीचे लगे ढेर

हिंदी...