चंदौली, मई 5 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में इधर बीच कई दिनों से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। सोमवार को मौसम ने फिर अचानक करवट ली और सुबह से दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं हल्की छींटे भी पड़ी और दोपहर में हल्की धूप निकली। लेकिन इसके बाद फिर घने बादल छा गए और आंधी के साथ जिले के अलग-अलग हिस्सों में तीन बजे के बाद गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे गर्मी से आमजन को राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। वहीं तेज आंधी से टांडाकला में गंगा पर बना पांटून का पुल टेड़ा हो गया। जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश से लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। यह भी पढ़ें- दिन में हुई रात, टेंट-तम्बू उड़े, टुकड़ों में बंटा पीपा ...