मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- मिर्ज़ापुर। शनिवार शाम आई तेज आंधी से सिटी ब्लाक के नेवढ़िया गंगा घाट पर बना पीपा पुल टूट गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि पुल की मरम्मत कर इसे छह अप्रैल तक पुनः चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल एहतियातन पुल से आवागमन दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। मझवां विधानसभा क्षेत्र के सिटी ब्लाक के करीब 40 और पहाड़ी ब्लाक के 20 गांवों के ग्रामीणों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय विधायक सुचिश्मिता मौर्य की पहल पर इस पीपा पुल का निर्माण कराया गया था। लोक निर्माण विभाग ने लगभग 88 लाख रुपये की लागत से एक माह पूर्व पुल तैयार कराया था। इस पुल के चालू होने से करीब 60 गांवों के ग्रामीणों के साथ-साथ भदोही जिले के महराजगंज और चौरी क्षेत्र के लोगों को मिर्जापुर आने-जाने में काफी सहूलियत मिल रही थी। पहले लोगों को ...