मधेपुरा, मई 24 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। आंधी से जिले के करीब दो दर्जन से अधिक गांव में लोगों को भारी नुकसान हुआ है। शनिवार की देर शाम आए आंधी के कारण दर्जनों घर का टीना हवा में उड़ गए। भारी पेड़ के गिरने से कई घर टूट गए। सदर प्रखंड के मुरहो पंचायत अंतर्गत चांदनी चौक से बेलारी की ओर जाने वाली सड़क पर पड़रिया गांव एवं भदौल गांव के पास भारी पेड़ के गिरने से आवागमन 15 घंटे तक बाधित रहा। चांदनी चौक से भदौल, बखरी, धुरगांव, नरसिंहबाग, धरहर, गौढ़ेला, बेलारी, हनुमाननगर चौड़ा आदि गांव जाने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी तूफान से बिजली का खंभा गिरा चौपहिया वाहन से जाने वाले लोग दूसरे रास्ते से जाने को विवश बने रहे। जबकि बाइक सवार लोग खेत होकर किसी तरह आवाजाही करते रहे। शनिवार की देर शाम पेड़ गिरने के बाद रविवार को करीब 1...