एटा, जून 11 -- जिले में गुरुवार सुबह आई तेज आंधी ने विद्युत वितरण नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा दिया। आंधी के प्रचंड वेग के कारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 80 बिजली के पोल और कई किमी लाइनें टूट गई। इस प्राकृतिक आपदा के कारण एटा मेडिकल कॉलेज के शिक्षा संकाय समेत एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति दिनभर ठप रही। शुरुआती आकलन के मुताबिक विद्युत निगम को 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बुधवार रात के बाद गुरुवार को सुबह आई आंधी का सबसे गंभीर असर ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के बिजलीघरों पर पड़ा है। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान का कहर: 350 से अधिक पोल टूटे, हाईटेंशन लाइन का गिरा टावरयुद्ध स्तर पर चल रहा मरम्मत कार्य पिलुआ बिजलीघर के तहत आने वाली 11 केवी लाइन के सर्वाधिक 22 पोल टूटकर गिर गए। इसी तरह मलावन बिजलीघर की 11 केवी लाइन के 20 प...