कौशाम्बी, मई 29 -- कौशाम्बी, हिन्दुस्तान टीम दोआबा क्षेत्र में गुरुवार की रात आई तेज आंधी और भारी बारिश ने विद्युत व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया। जिले में कुल 35 विद्युत उपकेंद्र हैं, जिनकी आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। शुक्रवार को पूरे दिन मरम्मत का काम तेजी से चला, लेकिन शाम तक भी जनपद के अधिकांश इलाकों में बिजली नहीं पहुंच सकी। इस आपदा से पानी की सप्लाई भी बुरी तरह प्रभावित हुई। परिणाम रहा कि आमजन की परेशानी दोगुनी हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 35 से अधिक खंभे टूटे विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आंधी-बारिश से पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और तार टूट गए। कई जगहों पर तो ट्रांसफॉर्मर भी खंभों के नट-बोल्ट से खुलकर सड़क पर आ गिरे। परिणामस्वरूप सभी 35 उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शुक्रवार दोपहर बाद ...