कन्नौज, मई 31 -- तिर्वा, संवाददाता। क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से प्रतिदिन आ रही तेज आंधी से जहां चारों हाहाकार मचा हुआ है। शनिवार को तिर्वा-कन्नौज विधानसभा बार्डर पर लगा अहिल्याबाई होल्कर का द्वार टूट गया। जिसको जिला प्रशासन द्वारा हटावा दिया गया। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर ईशन नदी के निकट तिर्वा-कन्नौज विधानसभा बार्डर पर अहिल्याबाई होल्कर के नाम से गेट लगा हुआ था। इस गेट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कन्नौज से विधायक व राज्यमंत्री असीम अरूण की फोटो लगी हुई थी। शनिवार की रात आई तेज आंधी से गेट क्षतिग्रस्त हो गया था। रविवार सुबह जिला प्रशासन ने अहिल्याबाई होल्कर का क्षतिग्रस्त गेट हटा दिया गया। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, पाल चौराहे पर स्वर्ण प्रतिमा लगाने का वादा...