आंधी से जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था छिन्न-भिन्न
मिर्जापुर, मई 30 -- मिर्जापुर। जनपद में 17 दिन पहले आए आंधी तूफान से बिजली विभाग अभी पूरी तरह से संभल भी नहीं पाया था कि शुक्रवार की भोर में लगभग 80 किमी की रफ्तार से आई आंधी ने एक बार फिर व्यापक क्षति पहुंचाई है। आंधी पानी के आते ही जनपद के 54 बिजली घरों से जुड़े क्षेत्रों में अंधूरा छा गया। तेज हवा की चपेट में आने से छोटे-बड़े पेड़ों के उखड़ने, डालियों के गिरने से शहर से लेकर गांव तक की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। मिर्जापुर विद्युत वितरण क्षेत्र के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार की भोर में आई आंधी की चपेट में आने से लगभग 300 बिजली के पोल धराशाई हो गए। वहीं छोटे-बड़े लगभग 48 विद्युत परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे 33 केवीए के साथ 11000 केवीए की लाइन की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। नगर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.