पाकुड़, अप्रैल 10 -- पाकुड़िया। पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत अंतर्राज्यीय सीमा को जोड़ने वाला बेनाकुड़ा में स्थित चेक पोस्ट गुरुवार देर रात आई तेज आंधी में पूरी तरह ध्वस्त हो गया। रात करीब 09:00 बजे आई इस आंधी ने चेक पोस्ट को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया, जिससे पूरा ढांचा गिरकर जमीन पर बिखर गया। शुक्रवार सुबह जब दंडाधिकारी सुभाष चंद्र यादव मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि चेक पोस्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिरा पड़ा है। इसके बावजूद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कड़ी धूप में खड़े रहकर सुबह से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी की। बताया जाता है कि घटना की सूचना दंडाधिकारी सुभाष चंद्र यादव द्वारा तुरंत थाना प्रभारी एवं अंचल पदाधिकारी को दी गई। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि...