आंधी से गोसाईंगंज में देर रात तक अंधेरा, नगराम के 200 गांवों की बत्ती गुल
लखनऊ, मई 13 -- तेज आंधी के कारण बुधवार को राजधानी के कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रही। नगराम में ब्रेकडाउन होने से 200 गांव की बिजली गुल हो गई। वहीं गोसाईंगंज में फीडर में धमाके से देर रात तक अंधेरा छाया रहा। वहीं राजाजीपुरम उपकेंद्र से संबंधित विश्वकर्मा फीडर से संबंधित क्षेत्र में मंगलवार रात 11 बजे से देर रात साढ़े बारह बजे तक बिजली संकट रहा। इसी तरह अलीगंज उपकेंद्र से संबंधित विष्णुपुरी, गोमती नगर के विभूति खंड बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले विभूति वेयर हाउसिंग के आसपास 50 मिनट तक बिजली संकट रहा। अलीगंज उपकेंद्र एवं सुभाष पार्क उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र में बुधवार को बिजली संकट रहा। यह भी पढ़ें- आंधी से खंभों पर गिरे पेड़, उड़ी बिजली गोमती नगर विस्तार के सेक्टर एक बिजली उपकेंद्र से संबंधित मलेशिया मऊ, रघुनाथ नगर, गोकुल विहार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.