गाजीपुर, मई 5 -- दुल्लहपुर। सोमवार दोपहर बाद आए आंधी तूफान ने क्षेत्र में नुकसान पहुंचाया। धर्मागतपुर (रामनारा) चट्टी पर जोगेंद्र चौहान के गैराज में खड़े दो वाहनों पर नीम के पेड़ की भारी डाल गिर गई, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गैराज संचालक योगेंद्र चौहान ने बताया कि एक कार और एक मालवाहक वाहन मरम्मत के लिए खुले में खड़े थे, तभी अचानक तेज हवा से विशाल नीम की डाल टूटकर उन पर गिर पड़ी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मालवाहक वाहन को आंशिक नुकसान हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से पोल समेत गिरे बिजली के ट्रांसफार्मर यह भी पढ़ें- आंधी-पानी व ओलावृष्टि से भारी नुकसान यह भी पढ़ें- मौसम का हमला': 60 किमी की रफ्तार वाली आंधी-बारिश से जिला अस्त-व्यस्त

हिंदी हिन्दुस्तान...