मिर्जापुर, जून 10 -- जमालपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को बीडीओ को संबोधित पत्रक एडीओ आईएसबी मुकेश शर्मा को सौंप कर आंधी से गिरे विद्यालय की चहार दीवारी को बनवाए जाने की मांग की है। उन्होने बताया कि क्षेत्र में तेज आंधी से विकास खंड के कई गांवों के परिषदीय विद्यालयों की बाउड्रीवाल टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने का डर और आशंका है। जिसको ठीक कराने की मांग की गयी, ताकि विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और पठन-पाठन में कोई बाधा न उत्पन्न होने पाए। प्राथमिक विद्यालय रामपुर द्वितीय की चहार दीवारी के साथ ही साथ मुख्य गेट भी ध्वस्त हो गया है। यह भी पढ़ें- हेडमास्टर को शिक्षक ने डंडा लेकर दौड़ाया, बच्चों के सामने बवाल, एक सस्पेंड; दूसरे को ...