पाकुड़, जून 8 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 सुदामा कॉलोनी से लोटामारा के बीच अलीगंज मौजा में पिछले दिनों आई आंधी-पानी ने भारी तबाही मचाई है। मालपहाड़ी से होकर पाकुड़ सब स्टेशन जाने वाली 11 केवी की हाईटेंशन लाइन टूटकर घरों के ऊपर से गिरते हुए खेतों तक जा पहुंची है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। ​स्थिति इस कदर भयावह है कि बिजली के हाईटेंशन तार खेतों में जमीन से महज 3 से 4 फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह समय खेती-किसानी का है। खेतों में काम करने के दौरान उनके साथ छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी चले जाते हैं। बच्चे नासमझ होते हैं, ऐसे में खेल-खेल में इन तारों की चपेट में आने की पूरी संभावना बनी रहती ...