रामपुर, मार्च 17 -- बिलासपुर। क्षेत्र में बीती रात मौसम के बदले मिजाज ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। रात्रि करीब एक बजे आई आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई, वहीं खेतों में पकने को तैयार खड़ी गेहूं की फसल भी बिस्तर की तरह जमीन पर बिछ गई। फसल की बालियां निकल आने के कारण वजन बढ़ गया था, जिससे तेज हवा के झोंकों ने इसे भारी नुकसान पहुंचाया है। फसल की स्थिति देखने खेतों पर पहुंचे क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि गेहूं की बालियां पूरी तरह निकल चुकी थीं और दाना भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। ऐसे समय में फसल का गिरना पैदावार के लिए घातक साबित होता है। फसल जमीन पर गिरने से अब दानों के काले पड़ने, गुणवत्ता खराब होने और पैदावार में भारी गिरावट की आशंका है। किसानों के अनुसार, गिरे हुए गेहूं की कटाई में भी अब काफी मशक्कत करनी ...