गाजीपुर, अप्रैल 30 -- भांवरकोल। स्थानीय क्षेत्र के फिरोजपुर-बारा के बीच बनी पीपापुल बुधवार शाम आई तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हो गई। तेज हवाओं के कारण पुल के कई पीपा बहकर अलग हो गए, जिससे गंगा पार आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। गंगा के उत्तर में फिरोजपुर बांड़ और दक्षिण में बारा गांव स्थित है। बारा गांव के मुहम्मद शाहिद खां उर्फ सोनू, मु. मकसूद खां, मु. फय्याज खां, मु. मुनीर खां, मुहम्मद नसीर खां सहित सैकड़ों किसानों के लगभग एक हजार एकड़ कृषि भूमि गंगा पार फिरोजपुर क्षेत्र में पड़ती है। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए दिन में कई बार गंगा पार करना पड़ता है। पीपापुल टूटने से अब केवल नाव ही एकमात्र सहारा बचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत कर आवागमन बहाल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.