आगरा, अप्रैल 30 -- बसई अरेला क्षेत्र के ग्राम अरनौटा में बृहस्पतिवार शाम आई तेज आंधी के कारण भागवत कथा आयोजन स्थल पर लगा पंडाल अचानक भरभरा कर गिर गया। वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। भागवत कथा आयोजक सोनू ने बताया कि जिस समय आंधी आई तब कथा चल रही थी। गनीमत रही कि पंडाल गिरने से किसी भी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई है। सभी सुरक्षित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...