काशीपुर, मई 14 -- काशीपुर, संवाददाता। बिजली कटौती से पहले ही परेशान उपभोक्ताओं को अब आंधी ने दोहरी मार दी है। बुधवार देर रात आई तेज आंधी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए और लाइनों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। जसपुर खुर्द क्षेत्र समेत आसपास के कई इलाकों में 16 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे अचानक तेज अंधड़ आया। मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास तीन बिजली के खंभे उखड़ गए और एक बड़ा पेड़ भी लाइन पर गिर गया। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान ने शहर से देहात तक ध्वस्त की बिजली व्यवस्था इससे जसपुर खुर्द क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बुधवार रात से गई बिजली गुरुवार शाम करीब पांच बजे बहाल हो सकी। भीषण गर्...