चंदौली, अप्रैल 29 -- चंदौली। अचानक आयी तेज आंधी और बारिश से बुधवार की शाम मुख्यालय समेत कई क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आंधी से उड़ रहे धूल के गुब्बार से नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कुछ जगहों पर पेड़ पौधे उखड़ गए। बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। काफी देर तक मोबाइल नेटवर्क भी ध्वस्त रहा। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ। लेकिन भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। जिले में बुधवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी चलने लगी। इससे धूल का गुब्बार हवाओं में फैलने लगा। कुछ देर बाद ही बारिश भी शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 14 लोगों की मौत तेज हवाओं के कारण बाजारों में सन्नाटा पसर गया। दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं। कई दुकानों के सामने लगे टीन शेड और खंभे तेज हवा के चलते उखड़ गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.