चक्रधरपुर, मई 28 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग के पास अमृत भारत स्टेशन के तहत शेड का निर्माण कराया गया था। बुधवार को आये तेज आंधी तूफान के कारण शेड के छत उखड़ गया, जिससे शेड का छत हट गया। वहीं शेड पर लगे विशेष किस्म के तरपाल और शेड की गुणवत्ता पर अब सवाल उठने लगे है। जानकारी के मुताबिक राउरकेला रेलवे स्टेशन परिसर के ड्रापिंग सेंटर पर अमृत भारत योजना के तहत शेड का निर्माण कराया गया था, ताकि वाहन से आने वाले यात्रियों को बारिश और गर्मी में राहत मिल सकें। लेकिन बुधवार को आये आंधी तूफान में शेड का छत पर लगा विशेष किस्म का तिरपाल उड़ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...