लखनऊ, मई 16 -- बीएसपी चीफ मायावती ने उत्तर प्रदेश में हाल में आए आंधी-तूफान से हुई जनहानि और नुकसान पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 111 लोगों की मौत, 72 लोग घायल और 242 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि फसलें भी बर्बाद हो गईं। बसपा प्रमुख ने राज्य सरकार से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता, मकान निर्माण में मदद और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि लोग दोबारा अपनी जिंदगी पटरी पर ला सकें। मायावती ने कहा कि सरकार को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लानी चाहिए और प्रभावित इलाकों में पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गरीब और कमजोर परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3...