लखीमपुरखीरी, मई 14 -- मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। क्षेत्र में कई स्थानों पर दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए। वहीं जमुनिया कढ़िले गांव में सरकारी आवास की छत गिरने से उसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जमुनिया कढ़िले गांव निवासी रतीराम उर्फ मिन्नी (40) पुत्र दीना रैदास बुधवार दोपहर अपने कमरे में मौजूद था। तभी तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। आवास के पीछे स्थित पेड़ के तेज झोंकों के कारण कमरे की दीवार खिसक गई और उसके ऊपर टिकी छत भरभराकर नीचे गिर पड़ी। यह भी पढ़ें- बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने में लगी टीमें छत के नीचे दबने से रतीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय उसकी पत्नी और बच्चे कमरे के बाहर बनी झोपड़ी में बैठे हुए थे, जिससे वे ...