सीतामढ़ी, अप्रैल 28 -- सीतामढ़ी। जिले में रविवार रात और सोमवार सुबह आई हुई आंधी और बारिश ने जहां एक ओर मौसम को सुहाना बना दिया, वहीं किसानों के लिए यह बारिश मिश्रित असर लेकर आई। बेलसंड, परसौनी, रुन्नीसैदपुर, परिहार, नानपुर, बोखड़ा, पुपरी, सुरसंड और बथनाहा प्रखंडों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में देर तक बिजली बहाल नहीं होने की शिकायतें भी सामने आईं।कृषि यह भी पढ़ें- मौसम बदलने से लीची व आम को फायदा के लिहाज से देखें तो इस बारिश का असर अलग-अलग फसलों पर अलग पड़ा है। आम और लीची की फसल को तेज आंधी से नुकसान पहुंचा...