रिषिकेष, मई 4 -- ऐसे में लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बिजली गुल होने से सोमवार को पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। आईडीपीएल क्षेत्र में पिटकुल से मुनिकीरेती जा रही 33केवी की लाइन सोमवार तड़के चार बजे आंधी में मनसा देवी के पास पेड़ गिरने से टूट गई, जिससे मुनिकीरेती और तपोवन में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अंधेरा छा गया। यह भी पढ़ें- मौसम की मार: उत्तराखंड में बारिश-ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित, मकानों की छत उड़ीबिजली सप्लाई की स्थिति ऊर्जा निगम की मुनिकीरेती सब डिविजन ने मुनिकीरेती में तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली की सप्लाई की गई, मगर तपोवन में सुबह सात बजे तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही होटल आदि में ठहरे पर्यटकों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। मनसा देवी के पास लाइन पर गिरे पेड़ को दोपहर तक हटाया...